इस न्यूज को सुनें
|
गिरजा शंकर विद्यार्थी
अंबेडकर नगर। थाना सम्मनपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर गंभीर धाराओं में पंजीकृत तीन आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेजा गया।
आपको बता दें कि जनपद के थाना सम्मनपुर पर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम मेवड़िया में अमित पुत्र स्व० राम मूरत निवासी थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र लगभग 29 वर्ष घायल अवस्था मे पड़े हुए है स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 43/2024 धारा 147, 148, 302 भादवि0 पंजीकृत किया गया था। प्रकरण में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे जिसके क्रम में 25 मार्च को थाना सम्मनपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं० 43/2024 धारा 147, 148, 302 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्त संदीप पुत्र गुरू प्रसाद व शीला पत्नी गुरू प्रसाद व लालती उर्फ प्रियंका पुत्री गुरु प्रसाद निवासीगण ग्राम मेवड़िया थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकरनगर को मुखबिर की सूचना पर उनके घर ग्राम मेवडिया से समय 11.30 बजे गिरफ्तार किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।