|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
आशा भारती नेटवर्क
अंबेडकर नगर। अकबरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत विजय गांव निवासी सभाजीत वर्मा पुत्र भूइधर जिनकी उम्र लगभग 52 वर्ष है दिनांक 22 मार्च को अपराह्न लगभग एक बजे मोटरसाइकिल प्लेटिना यू.पी. 45 डी 3499 से परिवार वालों को घर से बिना बताए निकल गए और अब तक घर वापस नहीं आए हैं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बाद सभाजीत की पत्नी सुमन वर्मा द्वारा अकबरपुर कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। परंतु सुमन वर्मा का कहना है कि मेरे पति सभाजीत के नाम विजय गांव, कालेपुर ग्राम में अकबरपुर नगर पालिका के अंतर्गत बेशकीमती जमीन है। जिस पर भू-माफियाओं की नजर थी। सुमन वर्मा ने कहा कि उनकी मानसिक हालत ठीक भी नहीं है, मेरे पति से भू-माफिया अपहरण कर जमीन का बैनामा करा कर हत्या की आशंका जाहिर की हैं। समाचार लिखे जाने तक अभी तक परिजनों कोई सुराग नहीं मिला हैं।





