इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
आशा भारती नेटवर्क
अंबेडकर नगर। थाना जैतपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा अभियान के क्रम में थाना जैतपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.04.2024 को चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन,क्षेत्र भ्रमण के दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-41/24 धारा-363, 366, 376 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त प्रिंस निषाद पुत्र शिवमूरत निषाद निवासी शेखपुर पलिवारी थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकर नगर को विजय नगर तिराहा से समय करीब 04.25 बजे गिरफ्तार किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।