इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबेडकर नगर: (आशा भारती नेटवर्क) महिला थाना अध्यक्ष की मेहनत आए दिन रंग ला रही है। बता दें मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद के महिला थानाध्यक्ष के अथक प्रयास से आए दिन दो परिवार एक हो रहें हैं। बता दें इसी क्रम में 9 अप्रैल को पति-पत्नी के एक वैवाहिक जोड़े जिनके बीच काफ़ी समय से पारस्परिक परिवारिक विवाद चल रहा था। मामला महिला थाना प्रभारी तक पहुंचा तो महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पांडेय ने उनकी संबंधित समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं को सुलझाते हुए पति,पत्नी को एक साथ रहने के लिए काफ़ी समझाया बुझाया बाद में पति-पत्नी आपस में एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए दोनों दंपत्ति ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।