इस न्यूज को सुनें
|
भाजपा सांसद प्रत्याशी रितेश पाण्डेय ने जलालपुर विधान सभा क्षेत्र के फरीदपुर,भड़भड़पुर और गोसाई गंज विधान सभा क्षेत्र की चरावा में डाक्टर भीम राव अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद उपस्थित लोगों को अतिथि के रूप संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने गरीबों और मजलूमों के लिए बहुत सारे सुधारात्मक और समृद्धिशाली बनाने की कार्य किए हैं।डाक्टर साहब के पास 32 शैक्षिक डिग्रियां थी और वह 9 भाषाओं के जानकार थे।उन्होंने अनेकों पुस्तकें भी लिखी है।उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की कुरीतियों को समाप्त करने में लगाया था।भारत की संविधान को तैयार करने में बाबा साहब ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।बाबा साहब संविधान निर्माता कहा जाता है।वह अपनी माता पिता की 14 वीं संतान थे।रितेश पाण्डेय ने कहा कि वह भी बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के गरीबों के लिए सतत् संघर्ष करते चले आ रहे हैं।लोक सभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू और लोक सभा संयोजक अवधेश द्विवेदी ने भी डाक्टर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके समाज हित में किए गए कार्यों की चर्चा किया। कार्यक्रम में लोक सभा सह संयोजक राम मोहन भारती चरावां प्रधान राकेश कुमार,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगदीश राजभर,प्रेम वर्मा शामिल रहे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव, डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह,चेयर मैन ओमकार गुप्ता, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव सहित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपने अपने बूथों पर डाक्टर भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाया।