इस न्यूज को सुनें
|
प्रेक्षक राजा भट्टाचार्य ने जिला अधिकारी की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां का कलेक्ट्रेट विश्व स्तर का कलेक्ट्रेट है।
गिरजा शंकर विद्यार्थी
अंबेडकरनगर 28 अप्रैल 2024। श्री राजा भट्टाचार्य प्रेषक व्यय प्रेक्षक के रूप में जनपद अंबेडकर नगर में आज रात्रि 12:25 एएम जनपद अंबेडकर नगर में अपना योगदान किया।श्री भट्टाचार्य जी इस समय कंट्रोलर आफ डिफेंस अकाउंट्स कोलकाता में पोस्टेड है। श्री भट्टाचार्य जी पूर्व में फॉर्मल फैकल्टी मेंबर ऑफ पुणे नेशनल अकैडमी अंडर मिनिस्ट्री ऑफ़ डिफेंस, सिख रेजीमेंटल सेंटर रामगढ़, एरिया एरिया अकाउंट्स ऑफिस सिलिगुड़ी, दक्षिणी कमांड पुणे, bureau of investigation कोलकाता रहे हैं। छह बार व्यय प्रक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं। व्यय प्रेक्षक के रूप में इनकी नियुक्ति निर्वाचन आयोग द्वारा सातवीं बार की गई हैं। आज दिनांक 28 अप्रैल 2024 को माननीय परीक्षक महोदय श्री भट्टाचार्य महोदय दोपहर 1:30 बजे जनपद अंबेडकर नगर के कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अंबेडकर नगर, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी आदि अधिकारियों के साथ बैठक किया और चुनाव संबंधित व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु सभी पहलुओं पर उपरोक्त अधिकारियों के साथ गहनता से विचार विमर्श किया। कलेक्ट्रेट परिसर को देखकर माननीय प्रेक्षक महोदय ने जिला अधिकारी अंबेडकर नगर की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां का कलेक्ट्रेट विश्व स्तर का कलेक्ट्रेट है। निर्वाचन संबंधी किसी भी समस्या के समाधान हेतु प्रेक्षक महोदय से कलेक्टरेट कंपाउंड में समय दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक मिल सकते हैं। माननीय प्रेक्षक महोदय का मोबाइल नंबर 8528502061 है,दिनांक 6 मई 2024 से प्रेक्षक महोदय इस मोबाइल नंबर पर 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे, किसी भी समस्या के समाधान के लिए इस मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।