इस न्यूज को सुनें
|
क्राइम रिपर्टर
अंबेडकर नगर। थाना बसखारी पुलिस टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्त को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बसखारी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 02.05.2024 को एक अन्तर्जनपदीय अभियुक्त मो0 आकिब उर्फ विस्मिल्लाह पुत्र स्व० मो० दिलदार निवासी मकसुदीनपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ हाल पता सलाऊद्दीन गेस्ट हाऊस दरगाह रसूलपुर किछौछा थाना बसखारी जनपद अम्बेडकरनगर को चन्द्रभान चौराहा के पास से समय करीब 08:30 बजे स्मैक बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-119/24 धारा 8/21 NDPS ACT से सम्बन्धित अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 14.55 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।