इस न्यूज को सुनें
|
गिरजा शंकर विद्यार्थी
अंबेडकर नगर 9 मई 2024। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत निर्वाचन क्षेत्र 55-अंबेडकरनगर से कमर हयात बहुजन समाज पार्टी चुनाव चिन्ह हाथी, रितेश पांडेय भारतीय जनता पार्टी चुनाव चिन्ह कमल, लालजी वर्मा समाजवादी पार्टी चुनाव चिन्ह साइकिल, नीलम सिंह मूल निवासी समाज पार्टी चुनाव चिन्ह हॉकी और बॉल, रामनरेश प्रजापति भागीदारी पार्टी (पी) चुनाव चिन्ह छड़ी, विवेक कुमार भारतीय शक्ति चेतना पार्टी चुनाव चिन्ह बॉसुरी, शबाना खातून पीस पार्टी चुनाव चिन्ह काँच का गिलास तथा जावेद अहमद सिद्दीकी निर्दलीय चुनाव चिन्ह चारपाई आवंटित किया गया है।