इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
गिरजा शंकर विद्यार्थी
अंबेडकर नगर। माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशों के कम में ए०डी०आर० भवन जनपद न्यायालय परिसर अम्बेडकरनगर में आपसी सुलह-समझौता के आधार पर वादों के निस्तारण हेतु संचालित मध्यस्थता केन्द्र में वर्षों से लम्बित चल रहे पारिवारिक विवाद को सुलह समझौता के आधार पर निस्तारण हेतु वादी प्रतिवादी राजी हुये।
दिनांक 23.05.2024 को न्यायालय सिविल जज, जू०डि०/ जे०एम० टाण्डा द्वारा वादिनी पुष्पा निषाद पुत्री राम अवध निवासी देवरिया बुजुर्ग, थाना-राजेसुल्तानपुर तहसील-आलापुर अम्बेडकरनगर बनाम मुकेश निषाद पुत्र रामनरायन निषाद निवासी गौरी बड़ाह नया नगर थाना-कटका अम्बेडकरनगर से सम्बन्धित पारिवारिक विवाद संख्या 634/2023 सुलह समझौता केन्द्र में प्रेषित किया गया।
कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर द्वारा वादी एवं विपक्षी को नोटिस के माध्यम से मध्यस्थता केन्द्र में सुलह वार्ता हेतु बुलाया किया गया। वादी एवं विपक्षी विभिन्न तिथियों पर सुलह वार्ता हेतु मध्यस्थता केन्द्र में उपस्थित हुये एवं आज दिनांक 03.06.2024 को मध्यस्थ अधिवक्ता श्री हरगोविन्द यादव के प्रयासों द्वारा अपने वाद को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करने हेतु राजी हुये।
श्री भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर द्वारा पति-पत्नी को आर्शीवाद देकर विदा किया गया तथा भविष्य में झगड़ा न करते हुये प्रेम पूर्वक जीवन यापन करने की सलाह दी गई।
यह जानकारी श्री भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर द्वारा प्रदान की गयी।