|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबेडकर नगर 07 जून 2024। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री जी की सर्वोच्च प्राथमिकता आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा विभागवार ऑनलाइन, मुख्यमंत्री संदर्भ समेत अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया गया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी विभाग में डिफाल्टर नहीं होना चाहिए।आईजीआरएस का निस्तारण ससमय गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए और भविष्य में ध्यान रखा जाए कि डिफाल्टर संदर्भ न होने पाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी कार्यालयाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि आख्या अपलोड करने से पहले आप सभी स्वयं से देखें बिना देखें कोई आख्या अपलोड न किया जाए। अन्यथा की स्थिति में कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता से संबंधित अधिकारी निस्तारण से पूर्व वार्ता करें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आइजीआरएस को गंभीरता से लेते हुए साथ समय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ.सदानंद गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक , जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम,जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।





