इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
आशा भारती नेटवर्क
अंबेडकर नगर। थाना हंसवर पुलिस टीम द्वारा यू०पी० गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर डॉ कौस्तुभ के द्वारा चलाए जा रहे अभियान वांछित/वारण्टी अभियुक्तो के गिरप्तारी के अन्तर्गत थाना हंसवर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 08.06.2024 को मु0अ0सं0-100/24 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना हंसवर मे नामजद वांछित अभियुक्ता 1. खुशबू गुप्ता पत्नी अरविन्द गुप्ता उम्र करीब 38 वर्ष नि0 प्लाट नं0 56 साक्षी इनक्लेव मकान जी 02 चाणक्य-पुरी श्यामनगर थाना चकेरी जनपद कानपुर नगर को समय 10.30 बजे थाना क्षेत्र हंसवर बाजार से पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्ता को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।