इस न्यूज को सुनें
|
आशा भारती नेटवर्क
अंबेडकर नगर। थाना अहिरौली पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में द्वारा अलग-अलग घटनाओं में गंभीर धारा में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अहिरौली पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 123/24 धारा 498A/304B भादवि0 व 3/4 DP ACT से संबधित वांछित अभियुक्तों संदीप राजभर पुत्र कन्हई व कन्हई प्रसाद पुत्र नंगा प्रसाद व धनपता पत्नी कन्हई प्रसाद निवासीगण बाला पैकोली थाना अहिरौली जनपद अ०नगर को दिनांक 21.06.2024 को प्रातः समय करीब 08:50 बजे अभियुक्तगण को उनके घर से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही हेतु मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बताते चलें कि दिनांक 05.05.2024 को वादी मुकदमा श्री श्याम राजभर पुत्र स्व० दुखीराम नि० नन्दूपुर थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर की पुत्री आरजू राजभर को विपक्षीगण द्वारा दहेज की बात को लेकर प्रताड़ना से वादी की पुत्री द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 123/24 धारा 498A/304B भा0द0वि0 व 3/4 DP ACT थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर बनाम संदीप राजभर आदि 04 नफर पंजीकृत किया गया।
वहीं दूसरी घटना थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 144/2023 धारा 363/366/376 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अमरीश कुमार उर्फ विक्की पुत्र रामजनम विश्वकर्मा उम्र करीब 23 वर्ष निवासी परवलभारी गम्भीरपुर थाना भीटी जनपद अंबेडकर नगर को समय करीब 04.45 बजे अभियुक्त के घर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।