इस न्यूज को सुनें
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) कटका थाना की पुलिस ने रेप के आरोपी भाजपा नेता आशाराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार भाजपा नेता खुद को भाजपा का मंडल उपाध्यक्ष और जलालपुर विधानसभा का सोशल मीडिया का सह संयोजक बताता है। पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले एक महिला ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर मामले में तहरीर दी था, जिस पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
कटका थाना इलाके की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में यह आरोप लगाया था कि वह एक निजी स्कूल में संविदा पर अध्यापिका है। इसी थाना इलाके के ग्राम जल्दीपुर निवासी आशाराम उसके साथ उसी स्कूल में संविदा पर पढ़ाता है। महिला ने बताया कि बीते 20 जनवरी को दोपहर में आशाराम ने स्कूल के काम के बहाने उसे एक गांव में ले गया। वहां एक घर के अंदर ले जा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी दी।
वारदात के तकरीबन 6 महीने बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी आशाराम को कटका थाना इलाके के हैदराबाद गांव में स्थित सुरेंद्र यादव के ईंट के भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया।
रेप का आरोपी सुरेंद्र खुद को भाजपा का पदाधिकारी बताता है। आशा राम ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर खुद को भाजपा का मंडल उपाध्यक्ष और जलालपुर विधानसभा का सोशल मीडिया सह संयोजक लिखा है। जिले से लेकर प्रदेश के कई नेताओं के साथ उसका फोटो है। थाना प्रभारी यादवेंद्र सोनकर ने बताया कि दो दिन पहले तहरीर मिली थ। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।