इस न्यूज को सुनें
|
अकबरपुर,अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) अकबरपुर तहसील का लेखपाल संघ हुआ आक्रोशित हो गया है।
2 जुलाई को अकबरपुर तहसील के लेखपाल संघ के अध्यक्ष रामचरण दुबे के साथ चार-पांच लोगों द्वारा की अभद्रता का मामला प्रकाश में आया है।
सरकारी अभिलेख फाड़ने का लेखपाल संघ के अध्यक्ष ने एक नाम जद सहित चार अज्ञात के खिलाफ अकबरपुर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
लेखपाल द्वारा अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में दिए गए तहरीर में कनक पट्टी निवासी राजू वर्मा पुत्र अनंतराम वर्मा
सहित चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई हैं। दिए गए तहरीर में लेखपाल रामचरण दुबे ने जान से मारने तथा सरकारी अभिलेख फाड़ने का आरोप लगाया है। अकबरपुर तहसीलदार बलवीर सिंह ने एसएचओ अकबरपुर को जांच करने का आदेश दिया हैं।
विदित हो कि 2 जुलाई को कनक पट्टी निवासी राजू वर्मा अपने पांच साथियों के साथ लेखपाल की कक्ष में घुसकर पैमाइश की हुई चकमार्ग को लेकर लेखपाल संघ के अध्यक्ष रामचरण दुबे के साथ मारपीट करते हुए सरकारी अभिलेख को फाड़ने और जान से मारने की धमकी दी। जिस पर लेखपाल संघ आक्रोशित होकर उप जिलाधिकारी पवन जायसवाल के यहां शिकायत दर्ज कराई जिस पर अकबरपुर तहसीलदार ने एसएचओ अकबरपुर को जांच सौप दी हैं।