इस न्यूज को सुनें
|
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि भाजपा जीत और हार को दर किनार कर करते हुए सम्मानित मतदाताओं का आभार और अभिनंदन करती है। कहा कि मतदाता सरकार ही नहीं वल्कि देश का कानून,देश की दिशा,दशा और भविष्य तय करता है। चुनाओं में मतदान जातिवाद,संप्रदायवाद और क्षेत्रवाद को छोड़कर राष्ट्रवाद,विकासवाद के आधार पर किया जाना चाहिए।राष्ट्र की विकास और उसकी संप्रभुता की रक्षा के लिए हमारा मतदान होना चाहिए। कहा कि 2007 से 2017 तक प्रदेश में गुंडा गर्दी का शासन था और गुंडे सरकारी मेहमान हुआ करते थे।सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता नहीं थी और सभी विभागों में भ्रष्ट्राचार व्याप्त था।संचालन भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने किया।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,कार्यक्रम जिला सह संयोजक विनय पाण्डेय,संजय सिंह,मण्डल अध्यक्ष शशि द्विवेदी, आनंद श्रीवास्तव,पंकज प्रजापति ने उपस्थित मतादाओं को माला पहना कर और पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया।