इस न्यूज को सुनें
|
- डीएम एसपी ने प्रमुख मार्गों व चौराहा का किया भमण तथा सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
गिरजा शंकर विद्यार्थी
अंबेडकरनगर 17 जुलाई 2024। मोहर्रम पर्व के मद्देनजर जनपद में शांति एवं सौहार्द के दृष्टिगत जिलाधिकारी अविनाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा पुलिस टीम के साथ टांडा के प्रमुख मार्गो एवं बाजारों तथा नगर पंचायत किछौछा के प्रमुख मार्गो तथा चौराहो का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा मुस्लिम संप्रदाय के लोगों से मुलाकात किया गया। मुस्लिम संप्रदाय के लोगों द्वारा मोहर्रम पर्व पर जुलूस निकाला गया तथा कड़ी सुरक्षा के बीच अलग अलग इलाकों में निकले ताजिएदारों में ताजिया को कर्बला में ले जाकर दफन किया।
इस दौरान हर जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। विभिन्न स्थलों पर प्रयाप्त फोर्स तैनात किया गया था।ताजिए और ताजिएदारों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया था। मुस्लिम संप्रदाय के नागरिकों द्वारा मोहर्रम पर्व को शांति पूर्ण रूप से मनाया गया। जनपद के विभिन्न स्थानों पर अधिकारियों द्वारा मोहर्रम के पर्व पर भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया। सभी जगह त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।