इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) प्रधानमंत्री के जनप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 112 वे एपिसोड को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 1296 बूथों पर 9952 लोगों ने सुबह 11:00 कार्यक्रम आयोजित कर सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी बात पेरिस ओलंपिक खेलों से शुरू कर चीयर फॉर इंडिया एवं चौथे इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड के चैंपियंस से लाइव बात करके लोगों के अंदर शिक्षा के प्रति एक अनूठा अनुभव जागृत किया है। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी के निर्देशन में 23 मंडल अध्यक्ष गणों ने अपने शक्तिकेंद्र के पदाधिकारी को लगाकर बूथों पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया। मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक दिलीप पटेल देव ने बताया कि सभी कार्यकर्ता प्रति माह की भांति इस माह भी पूरे उत्साह से माननीय प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम के सहभागी हुए।
मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष के अतिरिक्त पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,डॉक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,राम प्रकाश यादव, विधानसभा पूर्व प्रत्याशी धर्मराज निषाद ,अवधेश द्विवेदी,त्रिवेणी राम ने अपनी अपनी विधानसभाओं की कार्यक्रमों में सहभागिता की।जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,डाक्टर राना रणधीर सिंह,डाक्टर रजनीश सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,जिला मंत्री विनय पाण्डेय, चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,पंकज वर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक एवं अन्य पदाधिकारियों ने अपने-अपने प्रभार व प्रवास की क्षेत्र में रहकर मन की बात कार्यक्रम को सुना।