इस न्यूज को सुनें
|
बीकापुर अयोध्या। (आशा भारती नेटवर्क) कोतवाली क्षेत्र के रुरुखास गांव में शुक्रवार को सुबह लगभग 10:00 बजे रागिनी पांडेय पत्नी अखिलेश पांडेय व अखिलेश पांडेय पुत्र राम लौट पर गांव के संजय पाण्डेय पुत्र कन्हैयालाल ,रमेश पाण्डेय पुत्र रामलौट, कन्हैयालाल पुत्र स्व0 रामदेव, ऊषा पत्नी संजय पाण्डेय ने एक राय होकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
बताया जा रहा है की जान मारने की नीयत से किए गए हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।जख्मी महिला के पड़ोसियों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाए, और वहां इलाज हुआ।
पीड़ित महिला की शिकायत पर बीकापुर पुलिस ने 4 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है।