इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
आज किसानों को एक कीट के बारे में बता रहा हूं जिससे बागवान प्रेमी चाहे हो उद्यानिकी फसल की खेती करने वाला किसान हो या घरेलू बागवान सभी परेशान होते है।
उस कीट का नाम है मिली बग इसकी अनेकों प्रजातियां पाई जाती है लेकिन नुकसान का तरीका एक समान है। कुछ पौधो पर इसका आक्रमण बहुत होता है जैसे कपास, गुड़हल, पपीता, अमरूद, चीकू, गुलाब, बेलवाली सब्जियां, भिंडी अनेकों प्रकार के सजावटी पौधे सभी को समान रूप से प्रभावित करती है। कुछ सामान्य प्रकार जैसे सिट्रस मिली बग, लंबी पूंछ वाले मिली बग और गुलाबी हिबिस्कस मिली बग मुख्य है ।
नुकसान करने का तरीका : इसके निम्फ (बच्चा कीट) और वयस्क पौधे के कोमल भागो पर चिपककर उसका रस चूसते है जिससे पौधे की बढ़वार रुक जाती है और अत्यधिक प्रकोप की स्थिति में पौधा सुख जाता है। पत्तियों में पीलापन, समय से पहले पत्तियां गिरना आरंभिक लक्षण है। इसके अलावा ये मल के रूप में हनी ड्यू स्त्रावित करते है जिससे काली फफूंद लग जाती है और यह चींटियों को आकर्षित करते है।
मिली बग का जीवनचक्र :
अंडे : मादा मिली बग कपास जैसे गुच्छे में अंडे देती हैं, आमतौर पर पत्तियों के नीचे या दरारों में।
क्रॉलर (निम्फ) : अंडे सेने के बाद, युवा मिली बग जिन्हें क्रॉलर कहा जाता है, उपयुक्त भोजन स्थान खोजने के लिए इधर-उधर घूमते हैं। जैसे उपयुक्त स्थान मिलता है वो अपना ठिकाना बना लेते है और वहां विकास के कई चरणों से गुजरते है और फिर वयस्क में बदल जाते है।
वयस्क: निम्फ वयस्क में बदलने पर अपने शरीर पर एक मोम का कपास जैसा दिखने वाला आवरण बनाते है जो रसायनों से इसकी रक्षा करता है। और यही एक कारण है कि इसका नियंत्रण आसानी से नहीं होता है।
एक और मजेदार बात है अंडो से निकले क्रोलर जमीन पर गिर जाते है जिन्हे चिंटिया पौधे पर पहुंचा देती है इसलिए मिली बग प्रभावित पौधे के आसपास चींटियों की गतिविधियां ज्यादा होती है।
नियंत्रण के उपाय : जैसा की में पहले भी लिख चुका हूं कीट की विशेषता और जीवन चक्र जानने से उसका नियंत्रण आसानी से किया जा सकता है। यहां हमे 3 बात पता चलती है।
1. इसके शरीर पर मोम की परत होती है।
2. चींटियों की पौधे पर आवाजाही संक्रमण को बढ़ाती है।
3. पौधे के कोमल भागो को प्रभावित करती है।
इन्ही बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए नियंत्रण के निम्न उपाय किए जा सकते है।
1. हाथ या ब्रश के प्रयोग से प्रभावित भाग से मिली बग को हटाया जा सकता है ये उपाय घरेलू बागवानी में उपयोगी है।
2. कटाई छंटाई: मिली बग को फैलने से रोकने के लिए अत्यधिक संक्रमित पौधे के प्रभावित भाग को काटकर दूर कर देने से प्रकोप कम हो जाता है।
3. चींटियों द्वारा प्रसार रोकने के लिए पेड़ों के तने पर 3 इंच चौड़ाई में चिपचिपी टैप लगाई जा सकती है।
4. लेडीबग, लेसविंग जैसे कीट प्राकृतिक रूप से मिली बग के शिकारी है।
5. नीम का तेल और साबुन का स्प्रे कर मिली बग को नियंत्रित किया जा सकता है। घरेलू बागवानी में एक अच्छा उपाय है। :
6. कीटनाशियों का प्रयोग : इसके लिए सिस्टेमिक कीटनाशी (वो कीटनाशी जो पौधे द्वारा अवशोषित किए जाते है और मिली बग जब इसे भोजन रूप में ग्रहण करते है तो मर जाते है) का प्रयोग करें।
नोट : घरेलू बागवानी में अपने पौधे का नियमित निरीक्षण आरंभिक अवस्था में ही इसका नियंत्रण सुगम बनाएगा। और प्रभावी नियंत्रण का तरीका चुनने में मदद मिलेगी