|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबेडकर नगर 21 अगस्त 2024। (आशा भारती नेटवर्क) भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर द्वारा जनपद के आकाँक्षी विकास खण्ड भीटी में उपकरण चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें 27 दिव्यांगजनों को 40 विभिन्न प्रकार के विभिन्न उपकरणों हेतु चिन्हित किया गया है। विकास खण्ड भीटी में पंजीकृत 27 दिव्यांगजनों एंव पूर्व में चयनित 260 लाभार्थियों का वितरण दिनांक 17 सितम्बर 2024 को एलिम्को कानपुर द्वारा प्रस्तावित किया गया है।
(प्रतिभा यादव)
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अंबेडकर नगर।





