इस न्यूज को सुनें
|
- शहीद जवान की पत्नी को अंग वस्त्र भेंट कर,सैकड़ों जवानों की तरफ़ से दो लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान किया।
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) विगत जून माह में जनपद मुख्यालय के नज़दीक मखदुमपुर ग्राम निवासी सिपाही मनजीत कुमार की ग्रुप केन्द्र के केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल चन्दौली में ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई थी। आज अवकाश पर आए ज़िले के तहिरापुर बरियावन निवासी लक्ष्मी नारायण उपाध्याय, उप /कमाण्डेंट केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के दर्जनों जवानों के साथ दिवंगत सिपाही मनजीत कुमार के घर पहुँच कर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शहीद जवान की पत्नी वीर नारी रागिनी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किये एवं उनकी दोनों बच्चियों को जनपद से केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल में तैनात कमाण्डेंट राजा रमन, रत्नेश सिंह, राकेश मिश्रा, अनूप वर्मा, अजय वर्मा,राम सरन, प्रेम नारायण मिश्रा व सैकड़ों जवानों की तरफ़ से 2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान किए। इस अवसर पर उप/ कमाण्डेंट लक्ष्मी उपाध्याय के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के निरीक्षक रामप्रीत, मुख्य आरक्षक अरविन्द उपाध्याय, जनार्दन मिश्रा , विकास तिवारी, भूपेन्द्र यादव सहित दिवंगत सिपाही के परिवार के सदस्य व ग्रामवासी उपस्थित रहे।