इस न्यूज को सुनें
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जैतपुर थाना के ग्राम पंचायत भुजगी के मंधरपुर गांव में अंधेड का शव बिस्तर पर खून से लथपथ मिला। उसकी हत्या धारदार हथियार से हुई प्रतीत हो रही है। मृतक के सिर और चेहरे पर कई चोट के निशान थे।हत्या की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना बीती रात घटित हुई जिसकी जानकारी परिजनों को सुबह हुई। शव देख जहां गांव में हड़कंप मच गया वही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी 55 वर्षीय अरुण कुमार मिश्र उर्फ नन्हें मिश्र के पास दो घर है। गांव वाले घर पर बेटा रहता है और वे स्वयं पत्नी के साथ खेत में निर्मित घर पर रहते है। इनकी बेटी दिल्ली में है जो इस समय किसी अस्पताल में भर्ती है। इसी को देखने के लिए पत्नी और एक बेटा दिल्ली गए हुए है। बीती रात को अरुण मिश्र खेत में बने घर में खाना खाकर सो रहे थे। रात में ही किसी अज्ञात ने इनकी धारदार हथियार से हत्या कर दी। सुबह भतीजा गांव से जगाने आया तो देखा चाचा का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा हुवा है। शव देख भतीजा चिल्लाने लगा और भीड़ जुट गई। टीवी चल रही थी। ग्रामीणों की माने तो अरुण मिश्र एक सीधे सादे आदमी थे। इनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ये दिनभर पशुओं की सेवा करते है। बीती रात इनकी धारदार हथियार से नृशंस हत्या कौन और क्यों किया जांच की जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी। मृतक अरुण कुमार मिश्र एक सामान्य किसान थे। किसी तरह के विवाद की बात अभी तक सामने नहीं आई है। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामदेव ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जल्द घटना के अनावरण का निर्देश दिया। हालांकि पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया किसी धारदार हथियार से सिर पर चोट किया था बिस्तर पर मृत अवस्था में पाया गया