इस न्यूज को सुनें
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्य मंत्री द्वारा समीक्षा बैठक के उपरांत सर्वप्रथम महिला कल्याण द्वारा संचालित वन स्टाप सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। उसके उपरांत ग्राम सभा डोमन पुर के दो आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। केंद्र पर गोद भराई और अन्नप्राशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया साथ ही साथ आंगनबाड़ी केंद्र में पौधारोपण भी किया गया उसके उपरांत कटेहरी ब्लॉक में 1000 से अधिक महिलाओं की सहभागिता को संबोधित किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा सहायिकाएं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं महिला प्रधान आदि उपस्थित रही।
इस कार्यक्रम में चार प्री स्कूल किट वितरण किया गया तथा 11 गर्भवती महिलाओ की गोद भराई कराया गया एवं पांच बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार की संचालित योजनाओं का जैसे कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना स्वस्थ बालक बालिका प्रमाण पत्र वितरण किया गया।