इस न्यूज को सुनें
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन से प्रारम्भ होकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिन विधान परिषद सदस्य भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर धर्मेंद्र सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के संयोजन में जिला मुख्यालय स्थित शहजादपुर में महात्मा गांधी जी की 155वीं जयंती पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। जिला चिकित्सालय के प्रांगण की साफ सफाई अभियान में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर धर्मेंद्र सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,रमा शंकर सिंह के साथ भाजपा के अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। सफाई अभियान के बाद क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम अकबरपुर में पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर खादी वस्त्रों की खरीद किया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण और खादी वस्त्रों की खरीद के बाद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अहिंसात्मक रूप से आंदोलन चलाया था। गांधी जी ने देश को बिना किसी हिंसा के स्वतंत्रता दिलाने के लिए अनेकों आंदोलन चलाया था,जिसमें धीरे धीरे लाखों लोग शामिल हुए थे। कहा कि भारत की स्वतंत्रता में गरम और नरम दोनों दलों ने अपने अपने हिसाब से देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाया था। कहा कि गांधी जी की स्वदेशी वस्तुओं के उत्पाद और खरीद की विचारधारा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि गांधी जी की स्वदेशी अपनाओ की प्रेरणा से प्रेरित हो कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश में ही स्वदेशी तकनीक से युद्धक हथियार और उपग्रहों को बनाने के लिए देश के वैज्ञानिकों की सभी आवश्यकताओं को पूरा कर देश में ही हथियार और उपग्रह बना कर प्रक्षेपित करवा कर इतिहास रचते हुए दोनों क्षेत्रों में भारत को समृद्धशाली बनाने पर जोर दे रहे हैं। कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार अपने देश में बहुत सारे उत्पादों की निर्माण कराकर विश्व में भारत को सम्मान दिलाने का कार्य कर रही है। आज विश्व के अन्य देशों में भारतीयों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।भारत अब भिखारी से दाता देश बन चुका है।
उपरोक्त कार्यक्रमों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष डा० रजनीश सिंह,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल देव,जिला मंत्री विनय पाण्डेय,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा,अनुराग त्रिपाठी,नगर अध्यक्ष शिव पूजन राजभर,सतपाल पटेल,धीरेंद्र प्रताप सिंह,सत्यम ओझा, ललित मोहन श्रीवास्तव,राम धनी सोनकर,अमित सिंह,राहुल मोदनवाल,नंद कुमार तिवारी राना आदि शामिल रहे।