इस न्यूज को सुनें
|
पहितीपुर अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) कटेहरी विधानसभा क्षेत्र की श्रवण क्षेत्र मण्डल के रमाशंकर प्रभा महाविद्यालय सुखारी गंज में महिला मोर्चा की महिला सम्मेलन में उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण एवम बाल विकास,पुष्टाहार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता एवम महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह के संचालन में संपन्न हुआ।
कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं और बलिकाओं की कल्याण के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा गर्भवती माताओं और बच्चों के लिए फ्री स्वास्थ्य की जांच और विभिन्न रोगों से बचाव के लिए समय समय पर टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग की ए एन एम बहनें और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा गांवों में टीकाकरण सत्र आयोजित कर महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य की देख भाल किया जाता है।महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा भाजपा सरकार में सुदृढ़ हुई है।
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि सरकार ने महिला कल्याण के साथ ही बालिकाओं की शिक्षा दीक्षा के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।भाजपा सरकार महिलाओं की समृद्धि के लिए हर क्षेत्र में आरक्षण की व्यवस्था कर उन्हें हर क्षेत्र में मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। समूह सखी और बी सी सखी को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महिला कल्याण और सशक्तिकरण की जितनी योजनाएं भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है उतना शायद ही किसी दल की सरकारों ने किया है।कहा कि सामाजिक और राजनीतिक रूप से अगर महिलाएं हर क्षेत्र में सुदृढ़ होकर अपने परिवार और समाज को उन्नति के रास्ते पर ले जा रही हैं तो उसके पीछे मोदी जी और योगी जी की मातृ शक्ति और बहनों को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ कर कार्य करने को प्रत्साहन देना है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि महिला सम्मेलन में मंत्री द्वय द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का प्रमाण पत्र देते हुए उनके स्वास्थ्य और समृद्धिककी मंगल कामना किया गया।
महिला सम्मेलन में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डॉ हरिओम पांडेय,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष रमा शंकर सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,भारती सिंह,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,विद्यावती राजभर,सम्मेलन प्रभारी आदर्श चौधरी,जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव,ब्लॉक प्रमुख अनिल वर्मा मौसम,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा,शैल त्रिपाठी,शारदा पाण्डेय, सुनीता चौहान,दुर्गावती मिश्रा,मंडल मीडिया प्रभारी अतुल द्विवेदी,प्रतिमा वर्मा सहित भारी संख्या में महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहीं।