इस न्यूज को सुनें
|
अम्बेडकर नगर 8 अक्टूबर 2024। (आशा भारती नेटवर्क) उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ रामनगर की बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय राम नगर के प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र शुक्ल व संचालन जिला महामंत्री अनिल कुमार वर्मा ने किया। बैठक को जिला संरक्षक अनिल कुमार पाण्डेय,राम नगर ब्लॉक अध्यक्ष राम बेलास यादव, ब्लाक महामंत्री सूर्य प्रकाश गांधी, ब्लॉक कोषाध्यक्ष भीम सेन, सहित पदाधिकारियों ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं सहित संगठन की मजबूती व विस्तार पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में अनिल यादव,अंकुर यादव, कुंवर शरद, अंजनी यादव, नीरज सिंह, रविप्रकाश यादव, पंकज यादव, रघुनाथ यादव,अनिल धवन,जय मूर्ति मिश्र,राजित राम मौर्य, अरूण कुमार वर्मा, अजीत सिंह, विनोद कुमार, अवधेश कुमार, संजय कुमार प्रजापति, जितेंद्र कुमार यादव, मुहम्मद आजम खां,मो.आजम, विकास कुमार,अम्बेश कुमार उपाध्याय,अनिल कुमार पाण्डेय, विनोद कुमार यादव, ओमप्रकाश जायसवाल,वरुणेन्द्र प्रताप सिंह, विवेक जायसवाल सहित अनेकों शिक्षक मौजूद रहे।