|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
गिरजा शंकर गुप्ता/अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा विधानसभा उप निर्वाचन 2024 को सकुशल, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने हेतु विगत निर्वाचनों की भांति नामांकन कक्ष स्थापित करने हेतु निरीक्षण किया गया। अवगत करना है कि विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के लिए नामांकन स्थल न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अकबरपुर बनाया गया है। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि नामांकन की पूरी तैयारी समय से पूर्व पूर्ण करें। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी /अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. सदानंद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी तथा निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।





