इस न्यूज को सुनें
|
अंबेडकर नगरः (आशा भारती नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन महापर्व में प्राथमिक सदस्यता अभियान के साथ ही सक्रिय सदस्यता अभियान 16 अक्टूबर से प्रारंभ कर 31 अक्टूबर तक चला रही है। भाजपा का जिले में सर्वाधिक 14 हजार 1 सौ 50 प्राथमिक सदस्य बनाने वाले जिले के भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ रजनीश सिंह को भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी ने सक्रिय सदस्यता के जिला संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,सदस्यता अभियान जिला संयोजक अमरेंद्र कांत सिंह, सह संयोजक विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा के साथ डॉक्टर रजनीश सिंह को उनके आवास पर जाकर मुंह मीठा कराते हुए ससम्मान सक्रिय सदस्य बनाया।
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने डाक्टर रजनीश सिंह को उनके आवास पर जाकर सक्रिय सदस्यता दिलाने के बाद उन्हें बधाई देते हुए कहा कि भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाने में जिस प्रकार से डाक्टर रजनीश सिंह ने प्रयास किया वह सराहनीय है। कहा कि इसी तरह का प्रयास यदि अन्य कार्यकर्ताओं ने भी किया होता तो भाजपा की सदस्यता अभियान में अंबेडकर नगर जनपद पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर होता। कहा कि निरंतर प्रयास करते रहने से कठिन से कठिन लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। कहा कि ऐसी ही लगन और कार्य योजना के साथ भाजपा कार्यकर्ता कटेहरी विधान सभा क्षेत्र में भी जनता के बीच जा कर जनता का आशिर्वाद भाजपा प्रत्याशी के लिए प्राप्त कर भाजपा प्रत्याशी को बड़ी जीत दिलाने का कार्य करेंगे। कहा कि इस बार कटेहरी विधान सभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी जनता का आशिर्वाद और समर्थन प्राप्त कर सभी दलों के प्रत्याशियों को धूल चटाने का कार्य करेगा।
डाक्टर रजनीश सिंह को जनपद में सर्वाधिक प्राथमिक सदस्य बनाने पर भाजपा जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव,सुरेश कन्नौजिया, बाबा राम शब्द यादव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला कार्यालय सह प्रभारी डाक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह,सह जिला मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक,भाजपा नेता राजेश सिंह बबलू,भरत शुक्ल,नंद कुमार तिवारी राना,पूर्व सभासद ललित मोहन श्रीवास्तव,सभासद अतुल वर्मा,मनीष मिश्र,शाश्वत मिश्र,नगर अध्यक्ष शिव पूजन राजभर,रमेश यादव आदि ने बधाई दी है।