इस न्यूज को सुनें
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5 के तहत कराए जा रहे सुलह समझौते के क्रम में थानाध्यक्ष महिला थाना उ0नि0 शिवांगी त्रिपाठी व महिला हेल्पडेस्क कर्मी जनपद अंबेडकर नगर द्वारा 2 प्रार्थना पत्र पर दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की गई। थानाध्यक्ष व महिला हेल्प डेस्क कर्मचारी प्रिया मिश्रा व सविता द्वारा मध्यस्थता की गई। दोनों पक्षों में आपस के परिवारजनों में मतभेद होने के कारण पति पत्नी में भी मतभेद उत्पन्न हो गया था। इसी कारण से पति-पत्नी का पारिवारिक विवाद था। जिसमें दोनों पक्षों व परिवारीजनों को सुनकर समझाया गया । आपसी सहमति से सुलह समझौता कराकर विदा किया गया।
पति-पत्नी आपस में एक साथ रहने के लिए राज़ी हो गए एवं दंपत्ति द्वारा अंबेडकरनगर पुलिस को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। अंबेडकरनगर पुलिस द्वारा उनको आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई।