इस न्यूज को सुनें
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) भाजपा ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक और जनता से सम्पर्क तेज करते हुए भाजपा प्रत्याशी धर्म राज निषाद को जीत दिलाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी फौज उतार दिया है। सरकार के मंत्री और कार्यकर्ता गांवों में प्रवास कर चौपाल और सघन सम्पर्क कर रहे हैं।
सघन सम्पर्क और चौपाल एवं बैठकों के क्रम में मंगलवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,चेयर मैन चन्द्र प्रकाश वर्मा,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी के साथ केदार नगर के एक मैरेज लॉन में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने गांव की विकास,गरीब के कल्याण,किसान की समृद्धि और युवाओं की नौकरी एवं रोजगार के लिए अपना दरवाजा खोल दिया है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधान सभा प्रभारी डॉ धर्मेंद्र सिंह ने विधान परिषद सदस्य डॉ हरिओम पाण्डेय के साथ पकड़ी नाऊपुर, उमरावा,तेरिया तमोली,दहेमा,पूरे दरबार में संपर्क और चौपाल में कहा कि भाजपा ने किसानों का सम्मान करते हुए किसान सम्मान निधि के रूप में 2 करोड़ 80 लाख किसानों को 74 हजार 3 सौ 76 करोड़ से अधिक रुपए हस्तांतरित किया है। गन्ना किसानों को 2 लाख 53 हजार 212 करोड़ से अधिक रुपए गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 14 सितम्बर,2019 को लागू करते हुए 63 हजार से अधिक किसानों को लाभांवित किया गया है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय की विज्ञप्ति के अनुसार कटेहरी विधान सभा क्षेत्र में मुख्य रूप से भाजपा प्रत्याशी धर्म राज निषाद,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पदम सेन चौधरी,प्रदेश महामंत्री संजय राय,पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय,प्रवीण निषाद,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,शिव नायक वर्मा,विधान सभा प्रभारी रमा शंकर सिंह,महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता,बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ अभियान क्षेत्रीय संयोजक बीना तिवारी,प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा भास्कर निषाद,प्रदेश मंत्री विनोद राजभर,डॉ राना रणधीर सिंह,विधायक श्यामधनी राही,विधायक बंबा लाल,पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल,विजय राजभर,पूर्व जिलाध्यक्ष जय नाथ सिंह,परदेशी रविदास,चंद्रिका प्रसाद,विद्यावती राजभर,सोनी शुक्ला,राम किशोर राजभर,डाक्टर विनोद कुमार,ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा मौसम,प्रतिनिधि डॉ राना वीर सिंह,आनंद वर्मा आदि घर घर सम्पर्क कर रहे हैं।