इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
महेश चंद्र गुप्ता/अंबेडकर नगर। 28.11.2024। (आशा भारती नेटवर्क) उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव द्वारा सरकार की मंशानुसार जनपद में संचालित चिन्तौरा आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उपस्थित सीडीपीओ श्री राजेश यादव द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम सभा में कुल 7 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। जिसमें 05 कार्यकत्री, 04 सहायिका कार्यरत है. सभी मौके पर उपस्थित थी। केंद्र पर कुल 50 बच्चे मिले, 02 गर्भवती महिलाओं को गोद भराई एवं एक बच्ची का अन्नप्राशन कराया गया। सभी बच्चों को बिस्किट एवं चॉकलेट का वितरण माननीय सदस्य द्वारा किया गया।
इसके उपरांत वृद्धाआश्रम का निरीक्षण किया गया दौरान निरीक्षण के कुल 20 महिला एवं 72 पुरुष वृद्ध पाए गए। इसके उपरांत जिला अस्पताल में महिला वार्ड निरीक्षण के उपरांत जन्मी 19 बालिकाओं का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव मनाया गया, जिसमें सभी बच्चियों की माताओं को बेबी किट एवं मिठाई का वितरण किया गया साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टाप सेंटर का भी निरीक्षण माननीय सदस्य द्वारा किया गया मौके पर एक पीड़िता आवासित पायी गयी। जिससे बातचीत कर उसके प्रकरण की जानकारी ली गई। तत्पश्चात जेल विजिट किया गया जिसमें 22 महिला बन्दियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों का हाल जाना एवं समस्याओं के बारे में पूछा महिला बन्दियों द्वारा किसी प्रकार की समस्या न होने की जानकारी दी गई। अंत में माननीय सदस्य द्वारा कस्तूरबा गांधी विद्यालय बेवाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री राकेश कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी, सुश्री शिवांगी त्रिपाठी महिला थाना आदि उपस्थित रहें।