इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
जयप्रकाश गुप्ता ब्यूरो चीफ/अयोध्या। (आशा भारती नेटवर्क) उत्तर प्रदेश में चल रही पश्चिमी हवाओं के चलते लगातार ठंड में इजाफा देखने को मिल रहा है
जनपद का न्यूनतम तापमान बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 3°C पहुंच गया। जो सामान्य से 5.7°C कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। यह प्रदेश में इस सीजन का ठंडा जिला रहा है। इससे पहले मंगलवार और बुधवार की रात यहां 4°C न्यूनतम तापमान रहा है। मौसम विभाग के अनुसार “ठंड का यह सिलसिला जारी रहेगा।रामनगरी अयोध्या में 2 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को तापमान गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इससे गलन बढ़ गई है। वहीं गुरुवार रात का तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया। जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार “अगले 24 घंटे में अयोध्या में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।