इस न्यूज को सुनें
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) अकबरपुर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-19/25 धारा -65(1)/352/351(3) बीएनएस व 3(2)(v) SC/ST व 5/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त मो0 दानिश को गिरफ्तार किया गया।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय अम्बेडकरनगर द्वारा अपराधों के रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक-11 जनवरी को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-19/25 धारा -65(1)/352/351(3) बीएनएस व 3(2)(v) SC/ST व 5/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त मो0 दानिश पुत्र मो0 रशीद निवासी कालेपुर थाना को0 अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर को मुखबिर खास की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय,उ0नि0 स्वतन्त्र कुमार मौर्य,हे0का0 रामअवध पाल,विनोद कुमार पाल मय फोर्स सहित अभियुक्त को न्यौतरिया बाईपास से समय करीब 11.45 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।