इस न्यूज को सुनें
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) थाना सम्मनपुर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक-10 जनवरी की मध्य रात्रि में हुई हत्या की घटना का 12 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त वास्तविक अभियुक्त को आला कत्ल हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।
बता दें कि थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकरनगर को दिनांक 11.01.25 पंजीकृत मु0अ0सं0-05/25 धारा-103(3) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट का सफल अनावरण व संलिप्त नामित/अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (पश्चिमी) व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर गठित पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्त राकेश तिवारी पुत्र राजेन्द्र प्रसाद तिवारी निवासी ग्राम आशापुर दर्शननगर थाना कोतवाली नगर अयोध्या जनपद अयोध्या उम्र करीब 27 वर्ष को घटना के 12 घण्टे के अन्दर समय 11.15 बजे आला कतल के साथ ग्राम मुरादनगर मोङ थाना सम्मनपुर से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायलय भेजा गया।
गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-
01. प्रभारी नि0 जयप्रकाश यादव थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकरनगर।
02.30नि0 विनोद यादव (प्रभारी एसओजी)
03. हे0का0 प्रभात मौर्य (एसओजी)
04.हे0का0 प्रदीप यादव थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकरनगर।
05. का0 सतीश यादव थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकरनगर।
06. का0 राहुल यादव (एसओजी)
07. का0 जाकिर हुसैन (एसओजी)
08. का0 विजेन्द्र कुमार यादव (एसओजी)