इस न्यूज को सुनें
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा अम्बेडकर नगर के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी “खिचड़ी भोज “का आयोजन 14 जनवरी मंगलवार दिन में 11 बजे से स्थान- विदुषी कालेज आफॅ फार्मेसी गौरा बसंत पुर निकट कटेहरी बाजार अम्बेडकर नगर में किया गया है। जिसमें संगठन के सभी इकाई परशुराम सेना, महिला सभा के सभी प्रकोष्ठो के सभी पदाधिकारियों तथा समस्त ब्राह्मण बन्धु आवश्यक रुप से सादर आमंत्रित है। आप लोगो की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है। सभी लोग समय से पहुँच कर अपनी एकता का शंखनाद करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की कृपा करे। उक्त जानकारी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष पं0 राजेश कुमार त्रिपाठी ने दी।