इस न्यूज को सुनें
|
अंबेडकर नगर (आशा भारती नेटवर्क) 13 जनवरी 2025। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश श्री अमित सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ० सदानंद गुप्ता के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी अकबरपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।