इस न्यूज को सुनें
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में दिल्ली विधान सभा चुनाव में भाजपा की भारी विजय के साथ सत्ता वापसी और अयोध्या धाम की विधान सभा क्षेत्र मिल्कीपुर के विधान सभा उप में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभान पासवान की भारी मतों से जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
भाजपा जिला कार्यालय जश्न मनाते हुए निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष अयोध्या धाम जिला प्रभारी डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा की भारी जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नीतियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के पराक्रम की जीत है। नेता द्वय ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों से जनता ने दिल्ली विधान सभा चुनाव और अयोध्या धाम की विधान सभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभान पासवान की भारी जीत के लिए अपना आशिर्वाद दिया है। कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वाश से कार्य कर रही है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने जनहित को ध्यान में रखते हुए ही सैकड़ों योजनाओं को संचालित कर रही हैं। देश और प्रदेश हित में कई फैसले मोदी जी और योगी जी की सरकार ने लिया है। देश की सीमाएं,सनातन धर्म और संस्कृति,जनता की खुशहाली भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है।
भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में जश्न मनाने वालों में मुख्य रूप से चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा,भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,विद्यावती राजभर,विनय पाण्डेय भाजपा नेता मनोज गुप्ता गुड्डू,डॉ संतोष कुमार सिंह,डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह,हरीश शुक्ल,मण्डल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव,अरविंद सिंह डिंपू,शशि द्विवेदी,नंद कुमार तिवारी राना,प्रेम लता भारती,रमेश यादव,सभासद अतुल वर्मा,संजय वर्मा,ललित मोहन श्रीवास्तव,भरत शुक्ला,राघव शरण सिंह,अभिषेक सिंह यादव, संदीप मिश्र,जितेंद्र कन्नौजिया,ज्ञान कुमार मोदनवाल,सुनील राजभर,उमा शंकर सिंह सोनू,धीरेंद्र प्रताप सिंह पिंटू,शुभम पाण्डेय,संदीप शर्मा,चंदन गुप्ता,अशोक कन्नौजिया,विजय वर्मा,अमित प्रजापति,के के प्रजापति सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।