इस न्यूज को सुनें
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग तथा सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रारम्भ की गयी है। योजना का उद्देश्य गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरत मन्द एवं निर्धन परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते हुए उनकी सामाजिक, धार्मिक मान्यताओं एवं परम्पराओं व रीति रिवाजों के अनुसार सामूहिक विवाह कराकर समाज के सभी वर्गों में सर्व धर्म समभाव व सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। निदेशालय, समाज कल्याण, उ०प्र० लखनऊ द्वारा सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जनपद अम्बेडकरनगर के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1158 जोड़ों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विकास खण्ड भियावं में दिनांक 15.02.2025 को विवाह समारोह जगरदेव बाबा मन्दिर परिसर तमसा नदी के किनारे ग्राम पंचायत बन्दीपुर, विकास खण्ड भियावं में आयोजित किया गया है। जिसमें विकास खण्ड भियावं के 130 पात्र जोड़ो का विवाह कराया जाना प्रस्तावित था। आज दिनांक 15.02.2025 को विकास खण्ड भियावं में कुल 124 पात्र जोड़ो का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा० हरिओम पाण्डेय सदस्य विधान परिषद एवं मुख्य विकास अधिकारी, आनन्द कुमार शुक्ला उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथियों के रूप में गौरव सिंह ब्लाक प्रमुख भियावं, श्री राम प्रकाश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रधान बन्दीपुर व मण्डल अध्यक्ष सहित अन्य सम्मानित अतिथिगण उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक, श्री अनिल कुमार सिंह, के अतिरिक्त खण्ड विकास अधिकारी, भियावं, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (स०क०), आई०एस०बी० सहायक विकास अधिकारी भियावं, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), समस्त सचिव व समाज कल्याण स्टाफ उपस्थित रहे। तदोपरान्त विशिष्ट अतिथियों द्वारा वर-वधूओं पर पुष्प वर्षा कर नव विवाहित जोडो को विवाह उपहार सामग्री व विवाह प्रमाण-पत्र देकर आर्शीवाद दिया गया। इसके अतिरिक्त सुश्री अंजली भारतीय, खण्ड विकास अधिकारी, भियावं द्वारा एक अनोखी पहल करके मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों द्वारा नव विवाहित जोडों को एक-एक वृक्ष रोपित करने हेतु भेट किया गया।
योजनान्तर्गत प्रत्येक जोडों पर कुल रू0 51000/- की धनराशि व्यय करने का प्रावधान है। जिसमें रू० 10000/- की धनराशि का विवाह उपहार सामग्री हेतु एवं रू० 6000/- की धनराशि विवाह आयोजन व्यवस्था हेतु तथा रू0 35000/- की धनराशि विवाहित कन्या के खाते में सीधे भेजा जाता है।