(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री श्रद्धेय योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से एवं मा० नगर विकास मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडेय के कर कमलों द्वारा जनपद अंबेडकर नगर की नवसृजित नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में ₹4.72 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित कार्यालय भवन एवं कल्याण मण्डप / विवाह घर का लोकार्पण किया गया। नगर वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक त्रिवेणीराम, पूर्व विधायक श्रीमती अनीता कमल, पूर्व जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद चतुर्वेदी, वरिष्ठ नेता योगेंद्र त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष कन्हैया सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद प्रजापति सहित नगर वासियों की उपस्थिति रही।