इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अधिकतर जीवन राष्ट्र हित के लिए संघर्षों में बीता- राहुल रस्तोगी
राजनीति केवल सत्ता का साधन नहीं अपितु राष्ट्र सेवा का माध्यम है-त्रयंबक तिवारी जिलाध्यक्ष*
महेश चंद्र गुप्ता
अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) भारतीय जन संघ के संस्थापक प्रखर राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पूर्ण तिथि (बलिदान दिवस) पर जिला मुख्यालय स्थित लोहिया भवन सभागार में भाजपा ने मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल रस्तोगी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित किया।
आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल रस्तोगी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन करते हुए कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अधिकतर जीवन राष्ट्र हित के लिए संघर्षों में बीता। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण भारत माता के चरणों में समर्पित कर दिया। उन्होंने देश की एकता,अखंडता और आत्म सम्मान के लिए अपने जीवन होम कर दिया। एक देश में दो विधान,दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेगा का नारा उन्होंने दिया था।यह कोई नारा नहीं था, उस तेजस्वी,तपस्वी की हुंकार थी। जिसने 19वीं शताब्दी के भारत को यह समझाया कि यदि राष्ट्र की एकता को बचाना है तो सत्ता की चुप्पी नहीं, बलिदान की गूंज चाहिए।मुखर्जी जी 33 वर्ष की आयु में कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति बने जो अपने आप में एक कीर्तिमान था।
जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने मुखर्जी जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उपस्थित मुख्य अतिथि सहित सभी का स्वागत करते हुए कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन बताता है कि राजनीति केवल सत्ता का साधन नहीं अपितु राष्ट्र सेवा का माध्यम है। उनका कहना था कि कश्मीर को धारा 370 के अंतर्गत मिले विशेष दर्जा से भारत की एकता और अखंडता पर प्रश्न चिन्ह लगता है। उस समय कश्मीर में बिना परमिट देश का कोई भी नागरिक प्रवेश नहीं कर सकता था, लेकिन डॉ साहब ने 11 मई 1953 को बिना परमिट प्रवेश किया और गिरफ्तार कर लिए गए।मुखर्जी जी 23 जून 1953 को जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में बलिदान हुए। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सपनों को मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को धारा 370 को हटा दिया।आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक विधान,एक प्रधान और एक निशान है।
कार्यक्रम का संयोजन रजनीश सिंह ने और संचालन विनय पाण्डेय ने किया।
संगोष्ठी में मुख्य रूप से विधायक धर्म राज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,
राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह,पूर्व विधायक अनीता कमल,पूर्व चेयर मैन सरिता गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,राम किशोर राजभर,विजय विश्वकर्मा,जिला मंत्री संजय सिंह, सुनील पासवान,सोशल मीडिया जिला संयोजक शाश्वत मिश्र,नंद कुमार तिवारी राना,अमरनाथ सिंह,शशि द्विवेदी,अरविंद सिंह डिंपू आदि शामिल रहे।