इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह के जैतूपुर स्थित आवास पहुंचे कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक/पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत के चेयरमैन ओमकार गुप्ता “ओम”, उपाध्यक्ष भाजयुमो/जिला मंत्री व्यापार मंडल अंबेडकर नगर राजाबाबू गुप्ता, अलावा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला कार्यकर्ताओं की टीम पहुंची है।
पुलिस वाहन में पीछे बैठी भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह जब नीचे उतरी तो छलका उनका दर्द महिला नेत्रियों से लिपटकर फफक कर रो पड़ी रिंकल सिंह और बयां की अपनी वेदना भरी पीड़ा।
भाजपा विधायक/पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, चेयरमैन ओमकार गुप्ता “ओम”, भाजपा नेता राजाबाबू गुप्ता ने दिलाया हर संभव मदद का भरोसा दिलाया हैं।
उधर भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने उच्चाधिकारियों एवं कुछ जिम्मेदार लोगों के रवैए पर जताई नाराजगी, शीघ्र ही सम्पूर्ण घटना क्रम से माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराते हुए यथा संभव मदद किये जाने की कही बात, न्याय मिलने तक संघर्ष करते रहने का वादा किया।