|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|

- जहांगीरगंज पुलिस ने घटना का 24 घंटे में किया सफल अनावरण
राजेश प्रताप सिंह क्राइम रिपोर्टर
अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) थाना जहाँगीरगंज पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र में हुई हत्या की घटना का 24 घण्टें के अन्दर सफल अनावरण करते हूए हत्या में शामिल अभियुक्तगणों को मय आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार किया गया।
बता दें कि अपराध व अपराधियों के ऊपर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय केशव कुमार के द्वारा चलाये जा रहे वांछित/वारण्टी गिरफ्तारी अभियान के क्रम मे श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्यामदेव एवं क्षेत्राधिकारी महोदय आलापुर प्रदीप सिंह चन्देल के निर्देशन में आज दिनांक 12.08.2025 को थाना जहांगीरगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-215/25 धारा 103(1) बीएनएस बढ़ोत्तरी धारा 3(5) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.सन्तलाल कन्नौजिया उर्फ गब्बा पुत्र स्व0 रामकुमार कन्नौजिया निवासी मगनपुर महिमापुर थाना जहांगीरगंज जनपद अ0नगर उम्र करीब 46 वर्ष व 02 नफर अभियुक्ता 2.पुष्पा देवी पत्नी सन्तलाल कन्नौजिया उम्र 42 वर्ष 3.अंजली पुत्री सन्तलाल कन्नौजिया उम्र 19 वर्ष निवासीगण मगनपुर महिमापुर थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर को रामकोला रोड निकट बिड़हर बाजार से पतारसी सुरागरसी व मुखबिर खास की मदद से गिरफ्तार किया गया। 11.08.2025 को वादिनी मुकदमा सुशीला देवी पत्नी रवीन्द्र कन्नौजिया निवासी चहोडा शाहपुर थाना आलापुर अम्बेडकरनगर द्वारा लिखित तहरीर देकर विपक्षीगण के विरुद्ध अपने पुत्र आनन्द कन्नौजिया उम्र 27 वर्ष का लाठी डंडा से पीटकर हत्या कर देने के सम्बन्ध मे दाखिल किया गया जिसके क्रम मे मु0अ0सं0-215/25 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण सन्तलाल कन्नौजिया उर्फ गब्बा पुत्र स्व0 रामकुमार कन्नौजिया उम्र करीब 46 वर्ष व पुष्पा देवी पत्नी सन्तलाल कन्नौजिया उम्र 42 वर्ष व अंजली पुत्री सन्तलाल कन्नौजिया उम्र 19 वर्ष निवासीगण ग्राम मगनपुर महिमापुर थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर के पास से अभियुक्त सन्तलाल के निशानदेही व कब्जे से आलाकत्ल एक अदद डण्डा व अभियुक्ता अंजली के कब्जे से एक अदद मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगणों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।





