|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर जिला मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय शामिल हुए।
मुख्य अतिथि भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ नूर अहमद के साथ स्वास्थ्य शिवर की विभिन्न स्टालों का अवलोकन करते हुए अपना भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया।उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक सहित डॉ आशा उपाध्याय , डॉ चंद्र प्रकाश वर्मा ,डॉ मोहम्मद रफी ,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एन सी राम ,बीपीएम पवन वर्मा ,स्वास्थ्य निरीक्षक पारस नाथ, कुमार गौरव उपाध्याय सहित आशा बहनों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री जी का लाइव संबोधन को सुना।
जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश की माताओं और बहनों की सुख और समृद्धि के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया है। आज निडर होकर हमारी माताएं और बहने रात दिन कहीं भी बिना भय के आ जा रही हैं। कहा कि भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा पर अतुलनीय कार्य किया है।
महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी हो रही है। आज महिलाएं आत्म निर्भर बन रही हैं। भाजपा की मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिला समूहों को धन दे कर उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने में मदद कर रही हैं। नारी सशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार कृतसंकल्पित हो कर कार्य कर रही है।





