|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अकबरपुर अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी महोदय तथा मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आज दिनांक 31.10.2025 को मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा अम्बेडकरनगर के संयुक्त जिला चिकित्सालय में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य के विषय में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में 14 महिलाएं एवं 4 पुरुष उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रोबेशन कार्यालय से उपस्थित गायत्री सिंह, जेन्डर स्पेशलिस्ट सिंह द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं जैसे मिशन शक्ति अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टाफ सेंटर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना (सामान्य), निराश्रित महिला योजना सहित हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1098 (चाइल्डलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, नम्बर), 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 1930 (साइबर सुरक्षा) के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही दहेज प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम जैसे कानूनों की जानकारी दी गई।
जिला प्रोबेशन अधिकारी, अम्बेडकरनगर।





