|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जनपद में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत आज दिनांक 03 नवम्बर, 2025 को सिझौली मण्डी अकबरपुर परिसर में स्थापित खाद्य विभाग के धान क्रय केन्द्र – सिझौली मण्डी अकबरपुर 03 पर कृषक श्री शिव कुमार वर्मा से 25.00 कु० धान, केन्द्र-सिझौली मण्डी अकबरपुर 05 पर कृषक श्री महेन्द्र से 30.00 कु० धान एवं पी०सी०एफ० द्वारा संचालित धान क्रय केन्द्र- जिला सहकारी सभा एट सिझौली मण्डी पर कृषक श्रीमती गुलाबा देवी का 40.00 कु० धान की खरीद प्रारम्भ की गयी है। जनपद में स्थापित / संचालित अन्य सभी धान क्रय केन्द्रों पर 02 दिवस के अन्दर खरीद प्रारम्भ हो जायेगी। किसान बन्धुओं से अनुरोध है कि अपने निकटस्थ किसी भी धान क्रय केन्द्र पर अपने उपज का विक्रय कर सकते है। जनपद में दिनांक 03 नवम्बर, 2025 तक 7516 किसानों द्वारा धान के विक्रय हेतु खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर पंजीकरण किया गया है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी /अपर जिला खरीद अधिकारी, अम्बेडकरनगर।







