|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबेडकर नगर 17 नवम्बर 2025। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अधिक मूल्य पर उर्वरको की बिक्री करने तथा कालाबाजारी की शिकायत पाये जाने पर दिनांक 16.11.2025 को जिला कृषि अधिकारी द्वारा मेसर्स शिव खाद भण्डार, हनुमानगंज, भीटी, मेसर्स वर्मा ट्रेडर्स, हनुमानगंज, भीटी एवं मेसर्स राष्ट्रीय उर्वरक भण्डार, सेनपुर, भीटी के प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया गया।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण में पी०ओ०एस० मशीन में स्टाक एवं भौतिक स्टाक में अन्तर पाये जाने तथा कालाबाजारी किये जाने पर उर्वरक विक्रेता मेसर्स शिव खाद भण्डार, हनुमानगंज, भीटी व थोक उर्वरक विक्रेता मेसर्स राष्ट्रीय उर्वरक भण्डार, सेनपुर, भीटी पर संयुक्त रुप से तथा मेसर्स वर्मा ट्रेडर्स, हनुमानगंज, भीटी के विरुद्ध थाना अहिरौली में आज एफ०आई०आर० दर्ज कराई गई साथ ही तीनो उर्वरक विक्रेताओ का लाइसेंस निलम्बित किया गया।
जनपद अम्बेडकरनगर में माह नवम्बर तक यूरिया के लक्ष्य 9385 मी०टन के सापेक्ष 19289 मी०टन, डी०ए०पी० के लक्ष्य 8775 मी०टन के सापेक्ष 9259 मी०टन, एन०पी० के० के लक्ष्य 2735 मी०टन के सापेक्ष 6881 मी०टन, एस०एस०पी० के लक्ष्य 5409 मी०टन के सापेक्ष 12761 मी०टन एवं एम०ओ०पी० के लक्ष्य 320 मी०टन के सापेक्ष 377 मी०टन की उपलब्धता हुई है, जिसमें से वितरण के उपरान्त वर्तमान में सहकारिता एवं निजी क्षेत्र में संयुक्त रुप से यूरिया 11829 मी०टन, डी०ए०पी० 2626 मी०टन, एन०पी०के० 3606 मी०टन, एस०एस०पी० 7702 मी०टन एवं एम०ओ०पी० 177 मी०टन उपलब्ध है। जनपद को अयोध्या रैक प्वांइट से सहकारिता क्षेत्र में इफको कम्पनी की 1380.75 मी०टन (27615 बोरी) डी०ए०पी० एवं 573. 75 मी०टन (11475 बोरी) एन०पी० के० जनपद के साधन सहकारी समितियो पर प्रेषित की जा रही है। जनपद में यूरिया व फास्फेटिक उर्वरको की पर्याप्त उपलब्धता है। उर्वरक प्राप्त करने के लिये कृषक भाई अपना आधार कार्ड और जोत-बही / खतौनी लाकर उसमें अंकित कृषि भूमि के अनुसार जोत / कृषित भूमि के सापेक्ष संस्तुत मात्रा के अनुसार ही उर्वरक पठ्कड़ प्रा सबप्त करें। किसान भाईयो से अनुरोध है कि अपने नजदीकी उर्वरक बिकी केन्द्रों से पी०ओ०एस० के माध्यम से उर्वरक प्राप्त कर सकते है। उर्वरक से सम्बन्धित किसी भी प्रकार के समस्या के लिये जनपद में कार्यालय जिला कृषि अधिकारी, अम्बेडकरनगर में उर्वरक कंट्रोल रुम स्थापित है जिसका नम्बर 9455485475 है। जनपद के कृषक उर्वरकों के सम्बन्ध में उक्त हेल्प लाइन नम्बर पर सम्पर्क कर उर्वरकों के सम्बन्ध में अपनी शिकायत दर्ज कराकर समाधान प्राप्त कर सकते है।
इसी प्रकार जनपद के राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर अनुदान पर वितरण हेतु गेहूं 8330. 60 कुं० तथा निःशुल्क मिनीकिट राई / सरसो 153.40 कुं० तथा गन्ना के साथ सहफसली खेती हेतु चना, मसूर व सरसों के बीज निःशुल्क उपलब्ध है। उक्त के अतिरिक्त जनपद को 80 कुं० चना मिनीकिट तथा 120 कुं० मसूर मिनीकिट निःशुल्क वितरण हेतु प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त जनपद में निजी क्षेत्र में गैर अनुदानित बीज के रुप में गेहूं 45000 कुं०, जौ 131 कुं०, चना 860 कुं०, मटर 1660 कुं०, मसूर 62 कुं० तथा राई / सरसो 638 कुं० उपलब्ध है। इस प्रकार जनपद में बीज की कोई कमी नहीं है। कृषक भाई नजदीकी विकय केन्द्रो से उपरोक्त बीज प्राप्त कर सकते है। चना, मसूर और सरसों का निःशुल्क मिनीकिट अपने विकास खण्ड के राजकीय बीज गोदाम से प्राप्त कर सकते है।





