|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|

गोसाईगंज (अयोध्या)। (आशा भारती नेटवर्क) श्रृंगी ऋषि आश्रम का परिसर सोमवार शाम भक्तिमय माहौल से गूंज उठा, जब अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फूनडे के पिता टीकाराम फूनडे ने आश्रम पहुंचकर श्रृंगी ऋषि एवं माता शांता के दर्शन किए। लगभग शाम 4:30 बजे पहुंचे टीकाराम फूनडे ने पूरे आश्रम परिसर का भ्रमण किया और वहां की पवित्रता एवं अध्यात्मिक वातावरण को अनुभव कर स्वयं को अत्यंत आनंदित बताया।
इसके पश्चात शाम 5 बजे उन्होंने मां सरयू आरती में भी भाग लिया। आरती के दौरान उनका भावपूर्ण समर्पण देखने लायक था। उन्होंने स्थानीय लोगों और मंदिर सेवकों से भी आत्मीय संवाद किया।
दर्शन के बाद टीकाराम फूनडे ने भगवान श्रीराम से पुत्र के लिए प्रार्थना करते हुए कहा—
“मेरे पुत्र निखिल टीकाराम फू नडे की अयोध्या जैसे ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण स्थान पर तैनाती हुई है, इसके लिए हम स्वयं को धन्य मानते हैं। प्रभु से प्रार्थना है कि वे उसे अयोध्या सेवा का सामर्थ्य और आशीर्वाद प्रदान करें।”
श्रृंगी ऋषि आश्रम परिसर में उनके आगमन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर पुजारी महेंद्र गोस्वामी राजकुमार सिंह संदीप सिंह राजेंद्र पांडे बबलू पांडे आदि उपस्थित थे।





