|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) अकबरपुर थाना क्षेत्र में बीती देर रात हुई सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हुआ यूं कि श्रवण क्षेत्र बाजार के पास एक तेज रफ्तार बाइक जिसे एक नव युवक चला रहा था, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस द्वारा अस्पताल पहुँचाने के बावजूद उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कनक पट्टी निवासी अवनीश कुमार (20) रात लगभग दस बजे अपनी बाइक से घर लौट रहे था। श्रवण क्षेत्र बाजार के नजदीक पहुँचते ही उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ई-रिक्शा से टकरा गई। इस दुर्घटना में युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक और ई रिक्शा भिड़ंत की जोरदार आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया, लेकिन कुछ ही देर में उसकी हालत गंभीर हो गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया ।





