|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) बसखारी कस्बे मेन चौक अकबरपुर रोड पर अरवन फिटनेस क्लब जिम का भव्य उद्घाटन हुआ इस कार्यक्रम मे कस्बे प्रसिद्ध बख्शीश खान ने फीता काट कर किया इस दौरान उन्होंने ने जिम क्लब को जनता को समर्पित किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, स्थानीय गणमान्य लोग और युवा जिम प्रेमी भी मौजूद रहे।
जिम में अत्याधुनिक मशीनें, कार्डियो सेक्शन और प्रोफेशनल ट्रेनिंग की बेहतरीन सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं मुख्य अतिथि बख्शीश खान ने कहा कि “बसखारी के आस पास के युवाओं को फिटनेस और हेल्थ के लिए एक उत्कृष्ट प्लेटफॉर्म मिला है। यह जिम क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक बदलाव लाएगा इस मौके पर सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि अरवन फिटनेस क्लब युवाओं को एक सुरक्षित, आधुनिक और प्रेरणा दायक फिटनेस वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा इस अवसर पर ट्रेनर सलाउद्दीन एव सत्यम मौर्य के अलावा जंग बहादुर मोहसिन खान इमरान खान सोनू एव जिम मे रुचि रखने वाले युवा वर्ग भी मौजूद रहे।





