Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मलाशय में फंसी प्लास्टिक बोतल, युवक की हुई सर्जरी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

दो घंटे की ऑपरेशन में डॉक्टरों ने बचाई जान, हालत अब सामान्य 

Advertisement Box

 

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जिले में एक 32 वर्षीय युवक के मलाशय में करीब 500 ग्राम वजन की प्लास्टिक बोतल फंस गई। असहनीय दर्द के बाद उसे अकबरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वरिष्ठ सर्जन डॉ. विपिन वर्मा के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने दो घंटे की सर्जरी कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

युवक अहमदाबाद में मजदूरी करता है। उसने पहले परिजनों को पेट दर्द की शिकायत बताई थी और वहां डॉक्टर से दवा भी ली, लेकिन राहत नहीं मिली। दर्द बढ़ने पर परिजन उसे गांव ले आए और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

एक्स-रे से हुई पुष्टि, तुरंत हुई आपातकालीन सर्जरी

स्थानीय अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद एक्स-रे कराने की सलाह दी। रिपोर्ट में मलाशय में बोतल फंसी होने की पुष्टि हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत अकबरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया और आपातकालीन सर्जरी शुरू की।

सर्जरी के दौरान आंत या मलाशय को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ। ऑपरेशन के बाद युवक की हालत स्थिर है।

विशेषज्ञों की सलाह: समय पर उपचार और परामर्श जरूरी

चिकित्सकों के अनुसार, युवक ‘एनल इरोटिसिज्म’ नामक मनो-यौन विकार से प्रभावित है। इस स्थिति में व्यक्ति असामान्य यौन उत्तेजना के कारण जोखिम भरा व्यवहार कर सकता है। विशेषज्ञों ने कहा कि ऐसे मामलों में मरीज अक्सर शर्मिंदगी के कारण देर से इलाज कराते हैं, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती है।

डॉक्टरों ने सलाह दी कि समय पर उपचार और काउंसलिंग से ऐसे जोखिमों को रोका जा सकता है और स्वास्थ्य सुरक्षित रखा जा सकता है।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp